Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी ने लगातार शिकंजा कसती जा रही है। बता दें कि सीएम सोरेन से आज यानी बुधवार 31 जनवरी को रांची में पूछताछ होगी। इस बीच बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन को दिल्ली से भागने में अरविंद केजरीवाल ने हेल्प की। दरअसल, मामला ये था कि दिल्ली में ईडी ने छापेमारी की थी। जिसके बाद हेमंत सोरेन काफी देर के लिए नहीं दिखे थे। लेकिन बाद में रांची में विधायकों के साथ बैठक की थी। तो वहीं बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के सीएम सोरेन को दिल्ली से रांची भागने में मदद की।
क्या लिखा था निशिकांत दुबे ने
निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रांची तक ले जाने में सहायता की। यह सहयोग वाराणसी तक बढ़ा, जिसके बाद रांची के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने उन्हें (हेमंत सोरेन को) रांची ले जाने में मदद की। ‘चोर चोर मौसेरा भाई’”
जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रॉंची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था,वाराणसी से रॉंची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 30, 2024
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मंगलवार को सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार करे जाने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन इसी बीच सीएम ने रांची में एक बैठक की। इसमें यह चर्चा हुई कि सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सीएम का पद संभाल सकती हैं। उसके बाद ईडी ने कहा कि हेमंता का पता लगानें में हम असमर्थ हैं। जांच एजेंसी ने सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके सामने पेश होने के लिए कहा है।