UNIFORM CIVIL CODE: समान लागरिक संहिता को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलानउत्तराखंड में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, तैयार किया जा रहा है ड्राफ्ट
मीडिया से संवाद करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
संवाद के दौरान उन्होने 10 बड़ी बातें कहीं।
1- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है।
2- उन्होने कहा कि संविधान के मुताबिक UCC लागू होना चाहिए। जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाया जायेगा जिसको लेकर फिलहाल ड्राफ्ट तैयार हो रहा है।
3- उन्होने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती अच्छा प्रशासन देने की है और इन्हीं चुनौतियों को पार करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं।
4- जाम को लेकर उन्होने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों के आने का आकर्षण बढ़ा है। चार धाम यात्रा के दौरान खराब मौसम के बावजूद लोग पहुंच रहे हैं। बढ़ती हुई पर्यटकों की भीड़ से जाम की समस्या भी बढ़ रही है।
5- उन्होने आगे कहा कि शुक्रवार को देहरादून से मुजप्फरनगर तक जाम रहता है क्योंकि शुक्रवार को अधिक पर्यटकों की भीड़ आ जाती है। इस वजह से राज्य के कई शहरों में जाम की समस्या बढ़ गई है।
6- मुख्यमंत्री नें बताया कि उत्तराखंड में जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली-देहरादून एलिविटेड रोड का निर्माण जल्द होगा। इसके तहत राज्य में कई जगहों पर सड़क बनाने का काम जारी है।
7- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ट्रैफिक इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि यहां पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। सड़कों का निर्माण जारी है जिसके बाद ट्रैफिक पर काबू पाएंगे।
8- पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण की समस्या पर बात करते हुए कहा कि 2200 एकड़ भूमि पर लगे अतिक्रमण को हटाया गया है और अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
9- मुख्यमंत्री ने साथ में ये भी कहा कि सड़क निर्माण के क्षेत्र में बहुत काम किया जा रहा है। उत्तराखंड में पर्यटन काफी बढ़ा है। अब तक करीब 10 लाख लोगों ने केदारनाथ धाम का दर्शन कर लिया है।
10- पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि साल 2022 में 4 करोड़ लोगो ने कांवड़ यात्रा की थी।