Sambhal News : उत्तर-प्रदेश (Uttar-Pradesh) का संभल (Sambhal) काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। संभल में हुई हिंसा के बाद पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास के इलाके में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। शुक्रवार, 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) का परिसर देशभक्ति, एकता और सौहार्द के रंग में रंगा हुआ नजर आया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले जामा मस्जिद से जुमे की नमाज पढ़कर निकले नमाजियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और देशप्रेम का संदेश दिया।
संभल में देशभक्ति की लहर
दरअसल पिछले साल 24 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद के अंदर सर्वे के दौरान इलाके में हिंसा हो गई थी। जिस वजह से इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ था। इस घटने के करीब 2 महीने बाद गणतंत्र दिवस से पहले संभल से लोगों ने एकजुटता के साथ देशप्रेम का संदेश दिया। शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़कर नमाजी बाहर निकले तो नजारा देहने वाला था। मस्जिद के सामने देशभक्ति की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। नमाजियों ने अपने हाथों में तिरंगा ले रखा था। सभी नमाजी तिरंगा लहराकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके इस “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे से पूरा संभल गूंज पड़ा।
सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा
गौरतलब हो कि 24 नवंबर 2024 को संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क हुई थी। जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। सईद अख्तर और अन्य लोगों ने मस्जिद के सामने गणतंत्र दिवस से पहले सभी नमाजियों को तिरंगे बांटे। इस दौरान सभी नमाजी मस्जिद के सामने एकत्रित हुए और देशप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा बांटने वाले मुस्लिम भाइयों ने कहा कि हमें अपने देश के तिरंगे पर नाज है।