Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला, जिन्हें 2002 में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों रात फेमस हो गई थीं। उनका 27 जून 2025 की रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। इस दुखद खबर ने मनोरंजन जगत और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली को शुक्रवार रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल या कूपर अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेलव्यू अस्पताल के एक रिसेप्शनिस्ट और डॉक्टर सुशांत ने इसकी पुष्टि की कि शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था।
#BreakingNews | एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
➡️ 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन
➡️ कार्डियक अरेस्ट से निधन
➡️ ‘कांटा लगा’ गाने से हुई थीं फेमस#ShefaliJariwala #passesaway #cardiacarrest #kaantalagagirl #breakingNews #HindiNews #jantantratv #JTV pic.twitter.com/a2z5mZiroK
— Jantantra Tv (@JantantraTv) June 28, 2025
मनोरंजन जगत में शोक की लहर
शेफाली के अचानक निधन से टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गायक मीका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं बहुत ही ज्यादा दुखी महसूस कर रहा हूं।” वहीं, अभिनेता किकू शारदा ने इसे चौंकाने वाली खबर बताते हुए शोक जताया। एली गोनी, राजीव अदातिया, मोनालिसा और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे सितारों ने भी शेफाली को श्रद्धांजलि दी।
शेफाली का करियर और निजी जीवन
शेफाली जरीवाला ने 19 साल की उम्र में ‘कांटा लगा’ गाने से अपनी पहचान बनाई थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया और दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। शेफाली ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई की डिग्री हासिल की थी और 2005 में मास्टर्स भी पूरा किया था।
शेफाली जरीवाला से जुड़ी जानकारी
उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो शेफाली ने 2004 में मीत ब्रदर्स के सींगर हरीमीत सिंह से शादी की थी, जो बाद में तलाक में खत्म हुई। इसके बाद 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की। शेफाली ने पहले मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी का सामना किया था, जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की थी। शेफाली जरीवाला का यूं अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी यादें और उनका योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।