रश्मि सिंह|Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी यानी आज देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। कुछ सालों से लोग दो दिन मकर संक्रांति मनाते है। कुछ लोग 14 जनवरी को मनाते है तो कुछ लोग 15 जनवरी को मनाते है। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और सूर्य की उपासना का बहुत महत्व रहता है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees take a holy dip in the Ganga River in Varanasi on the occasion of Makar Sankranti. pic.twitter.com/IOQ6ernWSc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
आपको बता दें कि, आज देशभर के श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई है। ऐसी परंपरा है कि आज के दिन लोग दान पुण्य करते है। 15 जनवरी के दिन कड़ाके की ठंड पर रही है। फिर भी श्रद्धालुओं ने आज वाराणसी के गंगा घाट पर हजारों की भीड़ देखने को मिली है। वाराणसी के अलावा, प्रयागराज, हरिद्वार ऋषिकेश, पटना में भी गंगा में लोगों ने डुबकी लगाई है।