Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का त्योहार हिन्दुओं के लिए काफी महत्व रखता है, इसलिए इसे देश भर में हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि माना तो ये भी जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। वहीं जो भी दान-पुण्य इस विशेष दिन पर किया जाता है, उसका दोगुना फल लोगों को वापस मिलता है। मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के अलावा अगर मकर संक्रांति के दिन भी पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। कहा जाता है इस दिन गंगा स्नान के बाद दान -पुण्य और पितरों को तर्पण करने वाले व्यक्ति के जीवन से चल रही सभी बाधाएं खत्म हो जाती है और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
क्या है इन दिन का महत्व
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का काफी महत्व माना जाता है। इस दिन शुभ काम करने से आपके सभी काम पूरे हो जाते हैं। इस दिन गंगा में स्नान भी किया जाता है। यहां तक कि दान करना इस दिन काफी लाभकारी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, चावल आदि का दान करना काफी शुभ माना जाता है। आपको हर कष्टों से छुटकारा भी मिल जाता है।
मकर संक्रांति 2024 कब है, (Makar Sankranti 2024 Kab Hai)
मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएंगी, क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रान्ति पुण्य काल – सुबह 06.41- शाम 06.22
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – सुबह 06.41 – सुबह 08.38