Cricket News: 6 दिसंबर भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज पांच खिलाड़ियों का जन्मदिन है। जिसमें जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, आरपी सिंह और करूण नायर शामिल हैं। आज इन सभी पांचों खिलाड़ियों का बर्थडे है। बताएंगे कि कैसे रविंद्र जडेजा ने 1 ओवर में 35 रन बनाए थे और श्रेयस अय्यर से जुड़ी भी कहानी। 30 साल के बुमराह हो गए हैं। अय्यर भी मना रहे अपना 29वां जन्मदिन। जड्डू का भी 35वां बर्थडे है। करूण नायर की उम्र 32 साल हुई। आरपी सिंह का 38वां जन्मदिन।
जसप्रीत बुमराह के बारे में
भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। बुमराह घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए जबकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फास्ट बॉलर्स में गिना जाता है। भारत में उन्हें ‘यॉर्कर किंग’ भी कहा जाता है। बुमराह वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। वर्तमान में, बुमराह भारत का सबसे अच्छा तेज गेंदबाज माना जाता है।
श्रेयस अय्यर के बारे में
श्रेयस अय्यर, एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो कि एक दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ-साथ दाएं हाथ के एक ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं। श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। श्रेयस घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के लिए खेलते हैं। जबकि उन्होंने आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी संभाली है। श्रेयस अय्यर का नाम क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार है। उनकी बेखौफ बल्लेबाजी शैली की तुलना पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की जाती है और इसीलिए उन्हें ‘यंग वीरू’ का नाम मिला है।
रविंद्र जडेजा के बारे में
रविन्द्र जडेजा अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाडी हैं। जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम में आलरांउडर की भूमिका निभाते हैं। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाईनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार खिताब दिलाने में रविन्द्र जडेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।