रश्मि सिंह|IND vs ENG: धर्मशाला में आज भारत बनाम इंग्लैंड का 5वां टेस्ट मैच होने वाला है। यह टेस्ट मैंच भारतीय स्पीनर रविचंद्र अश्विन के लिए काफी खास रहा है। रविचंद्र अश्विन आज अपने करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे है। आज उन्होंने भी अपना नाम इस महान खिलाड़ियों के लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है।
अश्विन ने खेला अपने करियर का 100 टेस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रविचंद्र अश्विन भारत के लिए 100वां टेस्ट खेलने वाले 14वें क्रिकेटर बन गए है। आज उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है। दरअसल, रविचंद्र अश्विन भारत के लिए 100वां टेस्ट खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए है। क्रिकेटर ने 37 साल की उम्र में अपना 100वां टेस्ट खेलने का गौरव हासिल किया है। ऐसा कर के उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बता दें कि, सौरव गांगुली ने 35 साल की उम्र में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। रविचंद्र अश्विन ने इस मामले में अब सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच से पहले रविचंद्र अश्विन को करियर में इस विराट उपलब्धि को हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।