रश्मि सिंह|MS Dhoni No.7 Jersey Retired: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारत के एक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी जर्सी नवबंर 10 को रिटायर कर दिया था। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 को भी रिटायर कर दिया है।
बता दें कि, बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में उनके लोकप्रिय और आइकोनिक जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया गया है।
➡️धोनी की जर्सी नंबर 7 को BCCI ने किया रिटायर
➡️सचिन तेंदुलकर के बाद BCCI ने धोनी के जर्सी को भी किया रिटायर
➡️सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट के बाद उनकी जर्सी नंबर 10 को किया था रिटायर#MSDhoni #jerseyno7 #BCCI @msdhoni @BCCI @sachin_rt pic.twitter.com/aTOw1udaSp
— Jantantra Tv (@JantantraTv) December 15, 2023
बीसीसीआई ने रिटायर किया जर्सी नबंर-7
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को पहले ही यह सूचना दे दी है कि अब उनके पास नंबर-10 के साथ-साथ नंबर-7 की जर्सी पहनने का भी विकल्प नहीं बचा है। भारती क्रिकेटर टीम के वर्तमान खिलाड़ियों और नए आने वाले सभी युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने सूचित कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी के ऐसिहासिक जर्सी नंबर-7 को उपयोग ना करें। बीसीसीआई ने धोनी के द्वारा भारतीय क्रिकेट को दिए गए योगदान के कारण उनके जर्सी नंबर को रिटायर करने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में धोनी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए थे और करीब एक साल बाद 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।