Tejashwi Yadav News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार, 05 फरवरी को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद जब तेजस्वी यादव बाहर आए, तो उन्होंने पत्रकारों की कई सवालों के जवाब भी दिए। सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी भड़क उठे।
मधुबनी घटना पर बोले तेजस्वी
तेजस्वी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “मधुबनी में जो घटना हुई है, वह काफी दर्दनाक है। पुलिस प्रशासन को जनता की सेवा करनी चाहिए। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता है, जब बिहार में गोलियां नहीं चलती। लॉ एंड ऑर्डर काफी बिगड़ता जा रहा है। एक धर्म के लोगों को टारगेट बनाया जा रहा है। बिहार में पहले कुछ लोग ऐसी मानसिकता के थे। लेकिन अब पुलिस की भी इसी तरह की मानसिकता हो गई है।”
तेजस्वी यादव ने मधुबनी घटना पर कहा कि “उस डीएसपी पर कार्रवाई नहीं की गई है। वह एक ट्रेनी डीएसपी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कानून अपने हिसाब से चलना चाहिए।”
सीएम नितीश पर तेजस्वी का हमला
वहीं सीएम नितीश पर हमला करते हुए कहा कि “जिस हिसाब से नितीश कुमार काम कर रहे हैं, हम सभी को बिहार की चिंता हो रही है। बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है। मुख्यमंत्री पर लोगों का विश्वास जो है वो खो चुके हैं। कहीं पेपर लीक हो रहा है कहीं रेप हो रहा है, कहीं गोलियां चल रही हैं।”