हाल ही में बने बिहार के उपमुख्यमंत्री, तेजस्वी यादव ने गांधी प्रतिमा साफ कर दी श्रद्धाजलि
2 October: बिहार में महागठबंधन की सरकार बना कर बिहार के उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव ने पिछले महीने वेस्टमिंस्टर में ब्रिटिश संसद के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी, जिस दौरान उनको गांधी की प्रतिमा गंदी मिली तो फिर तेजस्वी यादव ने प्रतिमा को अपने रूमाल से साफ करके महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। तेजस्वी यादव हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री बने हैं, बिहार की राजनीति में अभी की सत्ता परिवर्तन में नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ आरजेडी का दामन थाम लिया, जिसके बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री बने।
उनकी पार्टी के एक विधायक ने गांधी की प्रतिमा की सफाई करते हुए का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। औरंगाबाद जिले के ओबरा खंड से विधायक ऋषि कुमार ने लिखा, ‘तेजस्वी यादव जी जब राष्ट्रपिता की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए…उन्होंने मूर्ति को गंदी पाया।
इस प्रतिमा को दो साल पहले पहुंचाया गया था नुकसान
2 October: लंदन में ब्रिटिश संसद के पास लगी महात्मा गांधी की इस प्रतिमा को उपद्रवियों ने दो साल पहले नुकसान पहुंचाया था, उपद्रवी गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे, यहां तक की उन्होंने प्रतिमा पर ‘रेसिस्ट’ तक लिख दिया था।
साल 2015 में तत्काली वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लंदन में उनकी इस प्रतिमा का अनावरण किया था, भारत यात्रा के दौरान 2014 में यूके के राजकोष के तत्कालीन चांसलर जॉर्ज ओसबोर्न ने गांधी की इस प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की थी। ब्रिटेन में भारतीयों ने इस प्रतिमा के लिए पब्लिक डोनेशन इक्ट्ठा किया और प्रतिमा को मूर्तिकार फिलिप जैक्सन के द्वारा आकार दिया।
बता दें 2 अक्टूबर को, महात्मा गांधी का सम्मान करने और स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है।