जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार दिल्ली के अलग-अलग भागों में विश्व स्तर के 4 सिटी फॉरेस्ट विकसित करने जा रही है। ये जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है। ये सिटी फॉरेस्ट “प्रकृति के पास, परिवार के साथ” की थीम पर विकसित किए जाएंगे।
Delhi: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया आश्रम चौक अंडरपास का शुभारंभ
दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था। वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों से साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।
Hon’ble Environment Minister Sh. @AapKaGopalRai Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/WjexZ4tpwx
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) April 26, 2022
उन्होंने बताया कि समर एक्शन प्लान के सभी 14 बिंदुओं में से एक दिल्ली के सिटी फॉरेस्ट को विकसित करना हैं। इनमें दक्षिण पश्चिम दिल्ली का मित्राओं सिटी फॉरेस्ट, उत्तरी दिल्ली का अलीपुर सिटी फॉरेस्ट, पूर्वी दिल्ली का गढ़ी मांडू सिटी फॉरेस्ट और दक्षिण दिल्ली का जौनापुर सिटी फॉरेस्ट शामिल हैं। यह चारों सिटी फॉरेस्ट दिल्ली के लगभग 286 एकड़ में फैले हुए हैं।
Delhi: वर्ल्ड क्लास सिटी फॉरेस्ट की विशेषताएं
- सिटी फॉरेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल विकास किया जाएगा।
- भौतिक संरचना के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
- इन सिटी फॉरेस्ट में पेय जल, सार्वजनिक सुविधाएं, मेडिटेशन हट, एम्पीथीयेटर जैसी सुविधाएं होंगी।
- रिसर्च के आधार पर सिटी फोरेस्ट डेवलप किए जाएंगे।
- ओपन म्यूजियम या लिविंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।
- सिटी फोरेस्ट में छोटी -छोटी नर्सरी से लोगों को मुफ्त में पौधे वितरित किये जाएंगे।
- आउटडोर एक्टिविटीज जैसे बर्ड वाचिंग, जंगल वॉक एक्टिविटी शामिल।
Delhi CM Arvind Kejriwal LIVE | Punjab CM Bhagwant Mann Delhi Visit | Delhi CM Press Conference |