Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने रेल अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दें कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड से लोग वैसे ही परेशान हैं और साथ ही प्रदूषण की मार अलग मार रही है। कोहरे के कारण यहां तक गाड़ियां और लोगों के लिए तो परेशानी बनी हुई है। लेकिन ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आज यानी 29 दिसंबर को जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम बिहार के दक्षिणी हिस्से में कोहरे की परत फैली हुई है।
ये ट्रेनें हैं लेट
कोहरे के कारण ये 11 ट्रेनें और 100 उड़ानों में देरी है। तो वहीं ट्रेनों के नाम की बात करें तो दिल्ली की ओर आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जोकि यह हैं।
- मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, 5 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही।
- फरक्का एक्सप्रेस, 2 घंटे 36 मिनट विलंब से चल रही।
- हिमाचल एक्सप्रेस, 2 घंटे 27 मिनट देरी से है।
- ब्रह्मपुत्र मेल, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है।
- एमसीटीएम उधमपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एसएफ एक्सप्रेस, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है।
- लखनऊ मेल, 1 घंटे 22 मिनट देरी से चल रही है।
- दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, 1 घंटे 42 मिनट देरी से चल रही है।
- रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, 1 घंटे 7 मिनट देरी से।
- जम्मू मेल, 1 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है।
- पद्मावत एक्सप्रेस, 1 घंटा 42 मिनट देरी से चल रही है।
- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 1 घंटा 35 मिनट देरी से चल रही है।