रश्मि सिंह|Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजवरीवाल ने भगवान राम के जीवन को लेकर बहुत कुछ कहा है। केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत और विश्व के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि, एक तरफ जहां भगवान श्रीरा की भक्ति करनी है तो दूसरी तरफ भगवान राम के संदेश को अपने जीवन में अपनाना है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम किसी जाति को नहीं मानते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में सबरी के झूठे बेर को खाए थे।
राम पर केजरीवाल ने क्या कहा
आपको बता दें कि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम को लेकर कहा कि, हम सब रामलला के जीवन के बारे में जानते है। उन्होंने अपने पिता के कहने पर राजपाट त्याग कर 14 साल के वनवास पर चले गए थे। लेकिन वो एक ही दिन बाद अयोध्या के राजा बनने वाले थे। पर वो अपने पिता कि बात को मानते है और वनवास के लिए चले जाते है। राम जी को वनवास इसलिए हुआ था क्योंकि माता केकई ने दशरथ से वर मागा, केकई ने कहा मैं राम को 14 साल का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाना चाहती हूं। दशरथ अपने वचन से बंधे हुए थे इसलिए उन्होंने केकई कि बात को मान लेते है और भगवान राम को वनवास का आदेश देते है।
भगवान राम के जीवन से क्या सिखते है ?
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा माता केकई के आदेश को सहर्ष स्वीकार करने में भगवान राम एक मिनट की भी देर नहीं लगाई। जबकि पूरी अयोध्या भगवान राम के साथ थी, लेकिन श्री राम को राजपाट का मोह नहीं था। उन्होंने दो मिनट में बिना किसी दुख के वनवास जाने का निर्णय लिया। इस बात का जब भरत को पता चला तो वो वन गए और भगवान राम से कहा कि राजपाट संभालिए, ये आपका है।
सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा
दरअसल, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बड़ा दावा किया है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था हमारे पास नहीं है। लेकिन जो हमारे हाथ में है, हम वो कर रहे है। उन्होंने कहा कि दूनिया किसी भी शहर से ज्यादा सीसीटीवी दिल्ली में लगाए है हमने। दिल्ली के उन इलाकों में हमने लाइट लगवाए जहां लाइट अभी तक नहीं था। सीएम ने आगे कहा, बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। उसके दूर करने के लिए हमने प्रयास किए, रोजगार मेला और जॉब पोर्टल के जिरए रोजगार दिया। हमने अभी तक 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। मोहल्ला क्लिनिक, फ्री डोर स्टेप डिलीवरी और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार का सिलसिला जारी है। हमारी सरकार ने बिजनेस ब्लास्टर का प्रोग्राम भी शुरु किया है, इससे हम युवाओं को बिजनेस करना सिखा रहे है।