रश्मि सिंह|Delhi Borewell Accident: दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। केशोपुर मंडी के इस इलाके में एक बच्चा बोरवेल में गिरने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें केशापुर मंडी के पास बने दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर एक 40 फुट गहरा बोरवेल है। जिसमें अचानक एक बच्चा खेलते हुए गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल, अभी तक बच्चे को निकालने की कोशिशें जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
#WATCH केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर। बचाव अभियान जारी है: दिल्ली अग्निशमन सेवा pic.twitter.com/GZ9FanoCo4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024
दिल्ली बोरवेल में गिरा बच्चा
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। इस पर दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि बचाव अभियान जारी है। जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, जो बच्चा बोरवेल में गिरा है, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। न ही कोई अन्य जानकारी अभी तक मिली है।
गड्ढे के पैरलल में खोदा जाएगा एक और बोरवेल
रिपोर्ट्स की मानें तो रेस्कूट टीम बोरवेल के ही बगल में एक और बोरवेल खोदने की तैयारी कर रही है। जिस गड्ढे में बच्चा गिरा है, उसकी गहराई 40 फीट है। ऐसे में उसे बाहर निकालना कुछ मुश्किल हो सकता है। वहीं नए बोरवेल की खुदाई में भी समय लग सकता है।