रश्मि सिंह|JNU Clash: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय फिर से दो गुटों में झड़प होने की खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। यहां ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के छात्रों के बीच झड़प हुई है। बात इतनी बढ़ गई की दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे तक चालए है। मारपीट की घटना जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई है। कुछ छात्र घायल भी हुए है, विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि घायल छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में बीती रात ABVP और वाम समर्थित छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई। यह हंगामा कथित तौर पर स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर हुआ था।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है। हम शिकायतों की… pic.twitter.com/FEejKnXG6r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2024
ये है मारपीट की वजह
जानकारी के मुताबिक 29 फरवरी के देर रात JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेंज में जनरल बॉड में मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य और ज्वाइंट सेक्रेटरी चुन लिए गए दानिश को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आधी रात को बंधक बना लिया। कन्हैया कुमार ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ विरोधी गुट के छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। दरअसल पूरा मामला यह है कि एबीवीपी चुनाव नहीं होने देना चाहती है। वहीं वामपंथी छात्र नेताओं का आरोप है कि इसलिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव नजदीक है। ऐसे में लेफ्ट, राइट और तमाम संगठनों के छात्र अपनी-अपनी जीत तय करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।