Weather Alert: उत्तर भारत में ठंड कहर ढा रही है। ठंड के साथ ही साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। जिसके कारण दिखाई देना भी मुश्किल हो रहा है। इस बीच रेलवे का कहना है कि देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण आज दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पूरी लिस्ट भी देख सकते हैं आप…
22 trains arriving late in Delhi area today, on 7th January due to fog in several parts of India. pic.twitter.com/Qmf62GAYyJ
— ANI (@ANI) January 7, 2024
स्कूल भी हैं बंद
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ऐलान किया है कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।