रश्मि सिंह|Hemant Soren Arrested Live: झारखंड के मुख्यमंत्री की मुसीबतें दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। दरअसल कल रात यानी बुधवार को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने हिरास्त में रख ली है। ऐसे में अब एक रिपोर्ट की मानें तो हेमंत सोरेन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने जब हेमंत को गिरफ्तार किया उससे पहले उनसे करीब साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की। सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी कैबिनेट के मंत्री चंपई सोरेन अब राज्य के संफाल रही है। अब आज सुबह करिब 10:0 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।
➡️हेमंत सोरेन को आज कोर्ट में पेश करेगी ED
➡️ED ने कल हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार
➡️कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद हुए अरेस्ट
➡️आज आदिवासी संगठनों ने किया बंद का ऐलान#EDOnHemantsoren | #HemantSoren | #HemantSorenArrested | #Jharkhand | #JharkhandPolitics |… pic.twitter.com/R69HwFbz2m
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 1, 2024
हेमंत सोरेन गिरफ्तारी पर क्या कहा
ईडी की पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहेल का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में हेमंत सोरन कह रहे है, “ऐसे विषय पर मुझे गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं है। जाली कागज बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है। आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी।”
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हेमंत सोरेन को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके इस गिरफ्तारी के बाद अब हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सोरने की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि हम हाई कोर्ट में दाखिल याचिका वापस लेते है। सुप्रीम कोर्ट अब उनकी याचिका पर शुक्रवार यानी 2 फरवरी को सुनवाई करेगी।
जयराम रमेश ने लगए गंभीर आरोप
दरअसल, जयराम रमेश ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा यह पीएम मोदी और अमित शाह की उत्पड़न और बदले की राजनीति है। हमने बार-बार दोहराया है कि ईडी और सीबिआई पीएम मोदी के भाई है। वह इन दोनों एजेंसियों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रहे है। वे अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए ऐसा कर रहे है। यह एक रणनीति है और लोकतांत्रिक राजनीति और संविधान के खिलाफ है। हम इसके लड़ेंगे, हम डरने वाले नहीं है। जब वे 2024 में हारेंगे, तो हम उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करेंगे।