रश्मि सिंह|Manohar Joshi Death News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। 21 फरवरी से ही मनहोर जोशी की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी थी ऐसे में उनको तुरंत हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन आईसीयू में डॉक्टरों के निगारानी में रखा गया लेकिन शुक्रवार सुबह 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
➡️नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी
➡️सुबह 3 बजे हुआ निधन
➡️86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस#ManoharJoshi #Maharashtra #BigNews #LatestNews #Jantantratv pic.twitter.com/QJZJavfQB4
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 23, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रुपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा शुरु होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिवसेना के पहले सीएम थे मनोहर जोशी
आपकी जानकारी के लिए बता दें मनोहर जोशी का शिवसेना के तरफ से पहले सीएम चुने गए थे। मूल रुप से महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। मुंबई के प्रसिद्ध वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद वह आरएसएस से जुड़े और फिर शिवसेना में शामिल हुए थे। पहले पार्षद और फिर 70 के दशक में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए।
साल 1995 में शिवसेना महाराष्ट्र में पहली बार सत्ता में आई तो उसने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। सत्ता की कमान शिवसेना को मिली थी और बाल ठाकरे ने अपने सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले मनोहर जोशी के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजाया था। इस तरह से जोशी ने शिवसेना के पहली मुख्यमंत्री बनने कर इतिहास में अपना नाम रच लिया। मनोहर जोशी 14 मार्च 1995 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में चुने गए और 31 जनवरी 1999 तक मुख्यमंत्री का पद को संभाला है। इस तरह मनोहर जोशी ने 3 साल 323 दिन कार्यभार संभाला लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।