जनतंत्र डेस्क, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में किया सियासी संकट चल रहा है ये तो हम सभी जानते हैं। इसी सियासी संकटों के बीच राज्यपाल भगत सिंह केश्यारी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल अभी उन्हें HN रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। लेकिन अभी तक वहां से कोई भी ऐसी जानकारी नहीं आई है कि केश्यारी की तबीयत कैसी है या फिर उनको कोविड के कितने गंभीर या सामान्य लक्षण हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार उद्धव ठाकरे की सरकार गिरती हुई दिख रही है। वहीं उनके मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी रूप अपना लिया है। उनके साथ शिवसेना और निर्दलीय मिलाकर 40 विधायक भी हैं। ये सभी लोग इस वक्त असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। महाराष्ट्र में हुए MLC चुनाव में कुछ विधायकों ने क्रॉस वोट किया था जिसका फायदा सीधा बीजेपी को हुआ था।
वहीं बागी विधायकों को गुवाहाटी में एयरपोर्ट के पास ही रैडिसन ब्लू होटल में रखा गया है। वहां सुरक्षा का सख्त पहरा है। क्योंकि एकनाथ शिंदे के दावे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। उद्धव सरकार पर खतरा लगातार मंडरा रहा है। मान मनौव्वल की कोशिशें चल रही हैं लेकिन फिलहाल कोई कामयाबी नहीं दिख रही है।
NCP के साथ नहीं चाहते गठबंधन
शिंदे ने एक बार फिर दुहराया है कि बाला साहेब के हिन्दुत्व को आगे ले जाने का इरादा है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने अभी तक शिवसेना नहीं छोड़ी। वहीं शिवसेना के बागी विधायकों ने कहा कि हम सभी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। हमें राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) नहीं पसंद।
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच बीजेपी भी एक्टिव है। भाजपा विधायक शिवेंद्रराजे भोसले ने दावा किया कि जल्द फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में सरकार बनेगी। फडणवीस कल दिल्ली जाकर शीर्ष नेताओं से भी मिले थे।