Maratha Reservation : सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार पर सरकारी नौकरियों और शिक्षा में समुदाय को आरक्षण के लिए उनके द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए चालबाजी और साजिश करने का आरोप लगाया है।
मनोज जरांगे ने क्या कहा?
मनोज जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह रविवार को अपनी अगली कार्रवाई का खुलासा करेंगे। उन्होंने समुदाय के लोगों से वहां इकट्ठा होने के लिए भी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण के लिए उनके प्रयासों को विफल करने के लिए चालबाजी और साजिश कर रही है। जरांगे ने कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों पर अधिसूचना को कानून में बदलने में देरी पर सवाल उठाया।
रास्ता रोको अभियान चलाने का किया आग्रह
मनोज जरांगे ने पुलिस पर राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मराठा समुदाय के सदस्यों से अपने-अपने स्थानों पर सुबह के 11 बजे से दोपहर के एक बजे तक रास्ता रोको अभियान चलाने का भी आग्रह किया।
सनद रहे कि महाराष्ट्र विधानमंडल ने मंगलवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया था। किंतु, जरांगे ओबीसी के तहत समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें – New Delhi : भारत नवीकरणीय प्रौद्योगिकियों को लेकर आत्मनिर्भर बनने पर यूरोपीय संघ से कर रहा बात : जयशंकर