Navratri 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन कन्या पूजन किया। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कन्याओं के पैर धोकर पूजा की। सीएम योगी ने एक्स पर किए अपने एक पोस्ट में महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ” ‘महानवमी’ के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए अनंत मंगलकामनाएं! मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि, आरोग्यता प्राप्त हो, यही कामना है।”
करीब 300 कन्याएं मौजूद थीं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सोमवार को नवरात्रि के आखिरी दिन पर राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में कन्या पूजा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कन्याओं पर फूलों की वर्षा की, उनके पैर धोए और उन्हें भोजन परोसा। कन्या पूजन में करीब 300 कन्याएं मौजूद थीं और भोपाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार भी मौजूद थे।
जहां नारी का सम्मान होता है, वहां ईश्वर का वास होता है’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘आज मुझे बहुत खुशी है कि कन्याएं यहां आई हैं और उनमें हमें देवियां नजर आती हैं। भारतीय संस्कृति में बेटी, बहन और नारी का दर्जा हमेशा बहुत ऊंचा रहा है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां भगवान का वास होता है।’