Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन पार्टी के विधायकों को कॉल करके जयपुर में ही मौजूद रहने के निर्देश मिले हैं। तो वहीं प्रदेश के नेताओं और सभी बड़े विधायकों को मंत्री पद की शपथ के लिए सूचना दे दी गयी है। तो वहीं कुछ विधायकों को तो शनिवार को दोपहर 12 बजे तक राजभवन पहुंचने को कहा गया है।
किन चेहरों को मिल सकती है जगह
रिपोर्ट के मुताबिक खबरें हैं कि, मंत्रिमंडल में राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया को भी जगह मिलने की संभावना है। हालांकि इन दोनों को ही विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके बीजेपी इन्हें मंत्री पद दे सकती है। इसके साथ ही डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, ओटाराम देवासी, गुरवीर सिंह, जगत सिंह, जवाहर सिंह बेडम, बाबा बालक नाथ, और विश्वनाथ मेघवाल भी मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं।
ये हैं सभी विधायक
- झाबर सिंह खर्रा
- जोगेश्वर गर्ग
- सुमित गोदारा
- दीप्ति किरण माहेश्वरी
- भैराराम सियोल
- जितेंद्र गोठवाल
- जवाहर सिंह बेडम
- उदयलाल भडाना
- हंसराज पटेल
- जेठानंद व्यास
- फूल सिंह मीणा
- अजय सिंह किलक
- सिद्धि कुमारी
- पुष्पेंद्र सिंह राणावत
- कैलाश वर्मा
- संजय शर्मा
- शैलेश सिंह
- शत्रुघ्न गौतम
- मंजू देवी बाघमार
- हीरालाल नागर
- कालीचंद सर्राफ
- प्रटप सिंह सिंघवी
- मदन दिलावर
- नौक्षम चौधरी
- पब्बा राम