रश्मि सिंह|Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। आज उनके सभी मनंत्रीयों ने अपने-अपने पद कि शपथ ली है। भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में पहली बार और दूसरी बार चुने गए विधायकों को शामिल किया गया। शपथ समारोह के दौरान 22 भाजपा विधायकों ने राजस्थान सरकार के मंत्री के रुप में शपथ लिया है। इस दौरान 12 ने कैबिनेट मंत्री, 5 ने राज्य मंत्री और 5 ने राज्य मंत्री के रुप में शपथ ली। बता दें कि, शपथ समारोह के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
राजस्थान कैबिनेट विस्तार: भाजपा विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/eFmRgFHSzj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
Courtesy: ANI Twitter Handle
किरोड़ी लाल मीना समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजस्थान मंत्रिमंडल में किरोड़ी लाल मीना, मदन दिलावर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर. बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीना, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया है। वहीं श्रीकरणपुर से बीजेपी प्रत्याशी रहे सुरेंद्रपाल टीटी विधायक बनने से पहले मंत्री बनाए गए है।
#WATCH जयपुर: राजस्थान कैबिनेट विस्तार पर भाजपा विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “ये राजस्थान की जनता के लिए सीधे काम करने का एक बहुत बड़ा अवसर है… जीवन में ऐसे अवसर कभी-कभी ही आते हैं। जैसे मैंने सेना में पूरी तरह से समर्पित होकर काम किया है, वैसे ही हम आगे के 5 साल पूरी तरह… pic.twitter.com/p81TxcRlWz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
Courtesy: ANI Twitter Handle
इन विधायकों ने ली शपथ
दरअसल, सिरोह विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले ओटाराम देवासी ने राज्यमंत्री के रुप में शपथ ली। इनके साथ, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, केके विश्नोई और जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।
बता दें कि, संयज शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह और हीरालाल नाहर ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रुप में शपथ ली है।