Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य आज अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल, जिसमें विधायक और एमएलसी दोनों शामिल हैं, राम लला के दर्शन भी करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए दस लक्जरी बसों की व्यवस्था की है। 44 लोगों के बैठने की क्षमता वाली प्रत्येक बस, विधायकों को लखनऊ से अयोध्या तक लगभग 135 किलोमीटर की यात्रा पर ले जाएगी।
#WATCH अयोध्या: भगवान राम लला के दर्शन के लिए लखनऊ से आ रहे उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों पर फूल बरसाने के लिए JCB तैयार किए गए। pic.twitter.com/io9KtlR3AL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2024
क्या रहेगा पूरा प्रोग्राम
बता दें कि सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। उसके बाद लंच करेंगे जिसमें सीएम भी शामिल होगें।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य अयोध्या के लिए रवाना हुए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे। pic.twitter.com/Zc3urp2eFt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2024
उत्तर प्रदेश के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य अयोध्या के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे।