नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में रार शुरु हो गई है। दरअसल, रविवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, जिस पर पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने तंज कसा है। संजय निरुपम ने ट्वीट कर लिखा कि इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है, यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।
इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है।
यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है।
यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी ?
पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) July 7, 2019
इस्तीफों के बीच कांग्रेस में रार
बता दें कि मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाने का सुझाव दिया है। ये समिति चुनाव के मद्देनजर राज्य कांग्रेस का नेतृत्व करेगी। दिल्ली में 26 जून को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मिलिंद देवड़ा ने पद छोड़ने का आग्रह किया था।
मिलिंद देवड़ा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सूत्रों की मानें तो मिलिंद देवड़ा को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, बात करें महाराष्ट्र की तो वहां अभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-शिवसेना गठबंधन और वंचित आघाडी कांग्रेस पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।