Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम हैं। जो आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं अपने नेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अतरंगी अंदाज में जन्मदिन मनाया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय को फूलों ओर गुब्बारों से सजाया गया। इतना ही नहीं बल्कि ढोल नगाड़ों के साथ बुलडोजर पर चढ़कर काटा केक।
कुछ यूं मनाया जन्मदिन
बुलडोजर के जरिए समर्थकों ने बिहार डिप्टी CM तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया@yadavtejashwi | #TejashwiYadav | Tejashwi Yadav pic.twitter.com/UrzLa2zRVJ
— Jantantra Tv (@JantantraTv) November 9, 2023
राजश्री से प्रेम विवाह और रह चुके हैं क्रिकेटर
बता दें कि तेजस्वी ने क्रिकेट की शुरुआत साल 2009 में की थी। इन्होंने ज्यादा नही बस सात मैच खेले थे। इसमें एक रणजी मैच, दो लिस्ट ए और तीन टी-20 शामिल हैं। उनका क्रिकेट करियर में सिक्का नहीं चला तो उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया और वहां उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम किया। लेकिन राजश्री के साथ प्रेम विवाह हुआ था। बता दें एक बार उन्होंने जिक्र किया था कि, तेजस्वी और राजश्री स्कूल में साथ पढ़ते थे। फिर बाद में उन्होंने प्रेम विवाह किया।