नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर है। यहां जब उनका काफिला गुजर रहा था तो उन्होंने एक बीमार महिला को देखा। इस दौरान उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और बीमार महिला को एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया।
#WATCH Uttar Pradesh: Smriti Irani, BJP MP from Amethi takes a woman to hospital in her convoy ambulance. pic.twitter.com/ohWl12minG
— ANI UP (@ANINewsUP) June 22, 2019
स्मृति ईरानी ने बीमार महिला को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उन्हें अस्पताल भिजवाया। वह महिला चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। उनका ये वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। कुछ लोग बीमार महिला को कुर्सी पर बैठाकर ले जा रहे थे, उसी दौरान स्मृति की नजर महिला पर पड़ी। इसके बाद स्मृति ने महिला के परिजनों से बातचीत कर उन्हें इलाज कराने का निर्देश दिया।स्मृति ने महिला को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भिजवाया।