जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पार्टी ने शिवपाल यादव को एक बड़ा खत लिखकर जवाब दिया। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि शिवपाल कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने खत में लिखा कि माननीय शिवपाल सिंह यादव जी, अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि शिवपाल यादव ने Akhilesh Yadav पर सम्मान ना देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद सपा ने उन्हें वहां जाने के लिए कह दिया जहां उन्हें सम्मान मिले। इसके साथ ही सपा ने ओमप्रकाश राजभर को भी चिट्ठी लिखी है। पत्र में लिखा- ओमप्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 23, 2022
सपा के ट्वीट के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने Akhilesh Yadav पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की थी और गठबंधन किया था। शिवपाल ने सपा के सिंबल पर जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, उसके बाद शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच दूरियां बढ़ती गईं।
Akhilesh Yadav और शिवपाल 2016 में अलग होने के बाद फरवरी-मार्च उत्तर प्रदेश के चुनावों में एक साथ आए थे। हालांकि, सपा की हार के बाद फिर से दोनों के रास्ते अलग हो गए। अब बयानबाजी ने एक बार फिर माहौल को गरमा दिया है।