जनतंत्र डेस्क, उत्तर प्रदेश: सभी कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अलग-अलग जगह जाते हैं। कुछ कपल्स पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग समुंद्र के किनारे। लेकिन क्या आपने कभी किसी को अयोद्धया जैसे पवित्र स्थल पर रोमांस करते देखा है। जी हां ऐसा ही एक वीडियो बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है।
अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए पत्नी से रोमांस करना युवक को भारी पड़ गया। सरयू को स्वीमिंग पूल समझ पति अपनी पत्नी को बाहों में लेकर चूमने लगा। दुनिया जहां से बेखबर इस प्रेमी जोड़े को होश ही नहीं रहा कि वो कहां खड़े हैं। उस जगह का क्या महत्व है? ये नदी कितने लोगों की आस्था का केंद्र रही है? कितने लोग उन्हें देख रहे हैं? जिस पवित्र सरयू नदी में स्नान कर लोगों के भीतर भक्ति भाव उमड़ते है वहां पति-पत्नी के मन में वासना की तरंगे उठने लगी।
एक तरफ लोग राम का नाम लेकर डुबकी लगा रहे थे वहीं दूसरी तरफ ये शख्स अपनी भीगी हुई पत्नी को बाहों में लेकर उसे चूम रहा था। बता दें कि पहले तो लोगों ने इन्हें इग्नोर किया लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने रोमांस में बाधा डाल दी और उस शख्स की बनियान पकड़कर उसे नदी से बाहर खींच लिया। इसके बाद क्या ही होना था वहां मौजूद सभी लोगों उस पर थप्पड़ों की बौछार करदी। गनीमत ये रहा कि पत्नि के साथ किसी ने भी मारपीट नहीं की।
मामला जब संत समाज के बीच गया तो उन्होंने भी इस पर घोर आपत्ति जताई। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या स्थित सरयू नदी दुनियाभर में राम भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। लोग भक्ति भाव के साथ सरयू तट पर भगवान राम का नाम लेकर डुबकी लगाते हैं और फिर हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन करते हैं।