Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन हम बताएंगे आपको सबसे कम पढ़े लिखे जिले के बारे में, उत्तर प्रदेश के सबसे कम पढ़े-लिखे जिले की बात करें, तो वह श्रावस्ती जिला है। यहां की साक्षरता दर कम है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का बहराइच और बलरामपुर सबसे कम साक्षर जिला है।
श्रावस्ती जिला क्यों प्रसिद्ध है?
राप्ती नदी के तट पर यह स्थान सहेठ-महेठ के अवशेषों से चिन्हित है। यह प्राचीन कोसला साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र स्थान माना जाता है, क्योंकि यहाँ भगवान बुद्ध ने नास्तिकों को सही दिशा दिखाने के लिए कई चमत्कार किये थे।
क्या है उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर?
उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर की बात करें तो, जनगणना 2011 के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर 67.68 प्रतिशत है, जिसमें पुरुष साक्षरता 77.3 प्रतिशत और स्त्री साक्षरता दर 57.2 प्रतिशत है। राज्य में साक्षरता दर 67.72 प्रतिशत राष्ट्रीय साक्षरता दर 79 से 5.28 प्रतिशत कम है।