नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल हो गया है। मंत्रिमंडल के बंटवारे के दौरान कुछ नए चेहरों को जगह मिली है तो कुछ की कन्नी कट गई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को मंजूरी दी।
बता दें कि मंत्रिमंडल के बंटवारे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास 37 विभाग रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, मुकुट बिहारी वर्मा, सूर्यप्रताप शाही के विभागों में कोई फेरदबल नहीं किया गया है।
देंखे किसे हिस्से कौन सा विभाग आया…
सिद्धार्थ नाथ सिंह- खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन
सुरेश कुमार खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग
श्रीकांत शर्मा- ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
स्वामी प्रसाद मौर्य- श्रम, सेवायोजन, समन्वय
ब्रजेश पाठक- विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
नंदगोपाल गुप्ता नंदी- नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज
सूर्यप्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
दारा सिंह चौहान- वन, पर्यावरण व जंतु उद्यान
सतीश महाना- औद्योगिक विकास
आशुतोष टंडन- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
रमापति शास्त्री- समाज कल्याण व अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण
जय प्रताप सिंह- चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिक्षा कल्याण
लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, मत्स्य व दुग्ध विकास
चेतन चौहान- सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा
अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण
राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह- ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास
राम नरेश अग्निहोत्री- आबकारी, मद्यनिषेध
मुकुट बिहारी वर्मा- सहकारिता
कमल रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा
डॉ. महेंद्र सिंह- जल शक्ति
सुरेश राणा- गन्ना विकास, चीनी मिलें
भूपेंद्र सिंह- पंचायती राज
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उनके विभाग
रविंद्र जायसवाल- स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन
अशोक कटारिया- परिवहन, संसदीय कार्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
नीलकंठ तिवारी- पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
श्रीराम चौहान- उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
उपेंद्र तिवारी- खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज मंत्री से सम्बद्ध
डॉ. धर्म सिंह सैनी- आयुष, सीएम के साथ सम्बद्ध
स्वाती सिंह- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
कपिल देव अग्रवाल- व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास
सतीश द्विवेदी- बेसिक शिक्षा
राज्य मंत्री और उन्हें मिले विभाग
अतुल गर्ग- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
संदीप सिंह- वित्त व चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा
नीलिमा कटियार- उच्च शिक्षा तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी
गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा
जयकुमार सिंह जैकी- मुख्यमंत्री से सम्बद्ध
मोहसिन रजा- अल्पसंख्यक कल्याण
जयप्रकाश निषाद- पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास
रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह)- मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
बलदेव औलख- जल शक्ति
गिरीश चंद्र यादव- आवास एवं नगर विकास, मुख्यमंत्री से सम्बद्ध
मनोहर लाल मन्नू कोरी- श्रम एवं सेवायोजन
अनिल शर्मा- वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान
सुरेश पासी- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
आनंद स्वरूप शुक्ला- संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास
महेश गुप्ता- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
विजय कश्यप- मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध
लाखन सिंह राजपूत- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय- लोकनिर्माण
उदयभान सिंह- एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग व निर्यात प्रोत्साहन
अजित सिंह पाल- इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी
रमाशंकर सिंह पटेल- ऊर्जा, अतिरिक्त उर्जा स्रोत