Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी सोमवार को हिरद्वार में दिव्य आध्यात्म महोत्सव में हिस्सा लिया। जबकि इस खास मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शिरकत किया और वे हरिद्वार पहुंचे। तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
ये आध्यात्मिक जागरण का एक बहुत बड़ा मार्ग…
हरिद्वार में ‘दिव्य आध्यात्म महोत्सव’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “ये आध्यात्मिक जागरण का एक बहुत बड़ा मार्ग है। ये आध्यात्मिक समारोह हमारी नई पीढ़ी को अवगत होगा। इस समारोह में हज़ारों वर्ष की महान संत परंपरा के साक्षात दर्शन एक साथ हुए हैं। हमारे संतों ने पूरे विश्व को जोड़ते हुए “वसुधैव कुटुम्बकम्” के भाव को सशक्त किया है।”
संत समाज का उद्देश्य प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करना है – CM Dhami
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे यह भी कहा कि, हमारे संतों ने प्राचीन काल से लंबा संघर्ष कर पूरे विश्व को जोड़ते हुए “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दिया है। संत समाज का उद्देश्य प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करना है।