रश्मि सिंह|Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम अपनाया है। मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को कथित रुप से नुकसान पहुंचाने के लिए सोमवार को दो करोड़ 44 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया। बता दें कि, नोटिस में कहा गया है कि, अब्दुल मलिक का बगीचा में अवैध रुप से बनाए गए दो भवनों को ध्वस्त करने के लिए गयी प्रशासनिक टीम पर हमला कर मलिक के समर्थकों द्वारा नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।
Haldwani violence: Key accused served notice for recovery of Rs 2.44 cr for damage to properties
Read @ANI Story | https://t.co/xjxFALn5Er#Haldwani #Uttarakhand #HaldwaniViolence pic.twitter.com/HdbA9GSrgW
— ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2024
Courtesy: ANI Hindi Twitter Handle
हल्द्वानी नगर निगम ने मुख्य आरोपी अब्दुल को भेजा नोटिस
आपको बता दें कि, हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ नगर निगम कि ओर से नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम की ओर से भेजी गई नोटिस में लिखा है, 8 फरवरी को घटना वाले दिन दर्ज प्राथमिकी का जिक्र किया गया है। जिसमें अब्दुल मलिक को नामजद किया गया है। मलिक द्वारा कथित रुप से किए गए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 2.44 करोड़ रुपये बताते हुए नगह निगम ने उसे 15 फरवरी तक यह राशि नगर निगम हल्द्वानी में जमा करवाने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न होने पर उससे कानूनी तरीके से यह वसूली की जाएगी।
मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक पर एक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक ने ही कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध मदरसा और नमाज स्थल का निर्माण कराया गया था। जिनके ध्वस्तीकरण के लिए जब प्रशासन की टीम पहुंची थी तो वहां पर हिंसा भड़क गई थी।
क्यों भड़की हल्द्वानी हिंसा ?
8 फरवरी को हल्द्वानी में भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने प्रशासनिक अमेल पर पथराव किया था। वाहनों को जलाने के बाद बनभूलपुरा पुलिस थाने को भी जला दिया था। इस दौरान यहां पर जबरदस्त हिंसा देखने को मिली थी। सैकड़ों वहानों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस हिंसा के दौरान वहां मौजूद पुलिस ने भी बल प्रयोग किया ।
बता दें कि, हल्द्वानी हिंसा में छह व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। वहीं पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सीएम धामी ने पहले ही हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों से करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब मुख्य आरोपी को 2.44 करोड़ के भारी-भरकम नुकसान का नोटिस दिया गाय है।