Gujarat: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। राज्य में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए जहां उन्होंने निवेशकों से बातचीत की तो वहीं सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले।
दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

इस… pic.twitter.com/QHDMInZ2x1
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 1, 2023
गुजरात के विकास पर विचार
इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार सुने और उन्हें उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।
पीएम मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है
साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है, आप सभी अपने गुजरात भ्रमण के दौरान यहाँ अवश्य पधारें।