Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा सरकार की लापरवाही और काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “गोमती रिवरफ्रंट की असली खूबसूरती भाजपा सरकार की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। गोमती रिवरफ्रंट का असली आनंद तब मिलेगा जब गोमती नदी की सफाई हो जाएगी। जब वह बदरंग और दुर्गंध से मुक्त हो जाएगी।”
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि “सपा की सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट को आम लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने का सपना देखा था। जहीं रोमांचक खेल भी शुरू किए गए थे, ताकि लोग नदी किनारे आकर अपनी जिंदगी के कुछ यादगार पल बिता सकें। लेकिन भाजपा ने अपनी लापरवाही के चलते इसकी अनदेखी कर दी।”
“विकार की रफ्तार थम गई”
सपा प्रमुख ने कहा कि “भाजपा को परिवार वालों की खुशियां अच्छी नहीं लगतीं। हमारी सरकार ने लोगों को गोमती रिवरफ्रंट पर विकास के जरिए खुशियां देने का काम किया। भाजपा ने जानकर जांचों का खेल शुरू कर दिया। जांच होती रही, मगर विकार की रफ्तार थम गई।”
“फाउंटेन की भी जांच करवा लेनी चाहिए, जो…”
अखिलेश ने कहा कि “भाजपा सरकार को विदेश से मंगाए गए महंगे फाउंटेन की भी जांच करवा लेनी चाहिए, जो अचानक गायब हो गए। ये फाउंटेन समाजवादी सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट पर लगाने के लिए मंगवाए थे, ताकि पर्यटक और लोग यहां आकर इनकी मजा ले सके।”
भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
इसके अलावा अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नदियों की सफाई का सिर्फ दिखावा करती है। उन्होंने गंगा सफाई परियोजना के नाम पर हजारों करोड़ खर्च कर दिए गए, लेकिन गंगा नदी की वैसी ही है। भाजपा सरकार ने नदियों की पवित्रता खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।