Indian Immigrants News : अमेरिका के सैन्य प्लेन से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भारत भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये प्लेन आज बुधवार 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। प्लेन रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। अमेरिका के सैन्य विमान C-17 में 104 पंजाब और पड़ोसी राज्यों के अवैध अप्रवासी हैं।
भारत वापस लौटे 104 भारतीय
अमेरिका से वापस आए भारतीयों की संख्या 104 है। इन लोगों में पंजाब, हरियाणा और गुजरात के लोग शामिल हैं। इस लिस्ट में पंजाब के अलग-अलग जिलों की पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि “राज्य सरकार प्रवासियों की अगवानी करने वाली हैं। हवाई अड्डे पर काउंटर स्थापित किए जाएंगे।”
कुलदीप सिंह धालीवाल ने जारी किया बयान
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमेरिकी सरकार के फैसले पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “इन लोगों को स्थायी निवास प्रदान किया जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने लोगों को निर्वासित कर दिया। पंजाब मंत्री ने कहा कि “ज्यादातर भारतीय “वर्क परमिट” पर अमेरिका जाते हैं। फिर जब इसकी अवधि समाप्त हो जाती है तो वे अवैध प्रवासी बन जाते हैं।” उन्होंने कहा की वः जल्द इस मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे और योजना बनाएंगे।