Donald Trump News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में प्रवासी नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के 530,000 अप्रवासियों का कानूनी संरक्षण रद्द कर दिया है। साथ ही ट्रंप प्रशासन ने उन्हें एक महीने के भीतर अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।
5 लाख लोगों को तुरंत छोड़ना होगा अमेरिका
होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बताया कि इन देशों के आप्रवासियों ने अक्टूबर 2022 में फाइनेंसियल स्पॉन्सर के तहत अमेरिका में एंट्री ली थी। लेकिन अब उनका पैरोल स्टेटस खत्म कर दिया गया है। अमेरिका में रहने के लिए इन प्रवासियों को दो साल का परमिट दिया गया था। अब यह परमिट खत्म हो चुका है।
ट्रंप प्रशासन का प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख
दरअसल मानवीय पैरोल सिस्टम एक लीगल व्यवस्था है। इसका इस्तेमाल युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे देशों के लोगों को अमेरिका में अस्थाई रूप से एंट्री दिलाने की अनुमति के लिए किया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के लोगों ने भारी मात्रा में अमेरिका में प्रवेश किया है। इसी वजह से अब इसे खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इन लोगों को 24 अप्रैल के बाद अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है। जिससे बड़ी संख्या में लोग निर्वासन का सामना कर सकते हैं।
बाइडेन की पैरोल सिस्टम नीति
ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती के साथ काम कर रहा है। अब तक बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाला जा चुका है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पैरोल कार्यक्रम की शुरुआत बाइडेन सरकार ने की है। अब इसे खत्म करने का फैसला लिया जा रहा है। इस फैसला के कारण अमेरिकी सरकार की कड़ी अप्रवासी नीतियों की ओर इशारा करता है। अमेरिका के इस फैसले से राजनयिक और राजनीतिक संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।