PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के अमेरिका दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। वहीं ट्रंप ने भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने की जाहिर भी जाहिर की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “हम भारत को अमेरिकी सेना के सबसे दमदार फाइटर जेट F-35 को बेचने के लिए तैयार हैं।
पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप कहा कि “अमेरिका भारत को कई अरब डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाने जा रहा है। हम भारत को F-35 स्टील्थ फाइटर जेट देने के लिए भी तैयार हैं।”
F-35 फाइटर जेट की क्या है खासियत ?
- F-35 पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान है।
- यह अपनी अविश्वसनीय गति और उन्नत तकनीक के लिए फेमस है।
- गति और छिपकर हमला करना इसकी ताकत है।
- अधिकतम गति 1976 KM/घंटा और कॉम्बैट रेंज 1239 KM है।
- इसमें चार अंदर और छह बाहर हार्डप्वाइंट्स मौजूद हैं।
अब क्या करेगी मोदी सरकार?
बता दें कि रूस भी भारत को अपना अत्याधुनिक विमान Su-57 बेचना चाहता है। ऐसे में भारत का निर्णय क्या होगा, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। रूस ने दावा किया है कि Su-57 अमेरिका के F-35 फाइटर जेट से बेहतर है। इसमें 5500 किमी की रेंज और 2470 किमी प्रति घंटे की स्पीड है। इसकी रेंज और हथियार ले जाने की क्षमता अमेरिका के जेट से कई ज्यादा बेहतर है।