Uttar-Pradesh Accident : उत्तर-प्रदेश के बहराइच में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 11 लोगों के घायल होने की भी खबर है। दरअसल ओवरटेक कर रही बस ने सामने से आ रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में मोजूद सवारियां कई फीट दूर जाकर गिरीं।
बहराइच में बस-टेम्पो की टक्कर
हादसे के बाद आस-पास चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचने के बाद ने घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। सभी घायल लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार दोपहर गोंडा रोड पर खुटहना इलाके में हुआ।
हादसे में पांच लोगों की मौत
डीएम मोनिका रानी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “टेंपो में 16 लोग थे। जिनमें 2 महिलाएं, एक आदमी और 2 बच्चे मौजूद थे। यह हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए बस जाकर टेम्पो में टकरा गई।
बता दें कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। वह किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। सभी लोग उसुलपुर थाना क्षेत्र के इरई गांव के रहने वाले थे। मृतक बच्चे की मां ने बताया “मेरे दो बच्चों की जान चली गई है। हम लोग टेम्पो बुक कर शादी में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सब मेरे परिवार के ही थे। कई लोग गंभीर है।”