GANESH CHATURTHI 2023: देशभर में मनाये जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत 19 सितंबर को होने जा रही है। इसी बीच आगरा में भक्तों ने एक गणेश जी एक ऐसी प्रतिमा बनाई है। जिसमें दिल धड़क रहा है। यही नहीं भगवान के पास मोबाइल भी है और वह वीडियो कॉलिंग पर दर्शन भी देते हैं।
भक्त के मन में जगी ललक
कहते हैं भगत के वश में हैं भगवान…, तो वहीं एक भक्त के मन में गणेश जी की प्रतिमा बनाने की ललक जागी। फिर क्या था वो जुट गए प्रतिमा बनाने में और बड़ी मेहनत से 10 फुट ऊँची गणेश जी की मू्र्ति बना डाली। बेहद खास है ये गणेश जी की प्रतिमा जोकि पूरी तरह से सजीव लगती है। गणेश जी का दिल धड़कता है साथ ही वो पलकें भी झपकाते हैं।