Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal Engaged : यू-ट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) अक्सर सुर्ख़ियों का हिस्सा रहते हैं। रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। हालांकि उन्हें अचानक शो से बाहर भी जाना पड़ गया था। हाल ही में अनुराग डोभाल लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान संग सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। इससे जुड़ा वीडियो अनुराग डोभाल ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अनुराग डोभाल की हुई सगाई
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान संग सगाई की। अपने इस यादगार मौके पर अनुराग डोभाल ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। जिसमें वह बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। वहीं ऋतिका चौहान ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ था। जो उनपर बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। अनुराग डोभाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा के लिए साथ। 5-3-2025।”
वादियों के बीच किया था प्रपोज
गौरतलब हो कि, अनुराग डोभाल ने अपनी गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान को वादियों के बीच प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया। वहीं अब दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।