Sonia Gandhi News : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढती हुई नजर आ रही हैं। सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘Poor Lady’ कहने वाले बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार, 2 फरवरी को सुधीर ओझा नाम के एक वकील ने सीजीएम कोर्ट में शिकायत दर्ज की। उनकी इस शिकायत को कोर्ट ने दर्ज कर लिया है।
सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले पर 10 फरवरी को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा को भी सह-आरोपी बताया है। वकील ने उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “Poor lady”। इसके अलावा राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण बोरिंग कह दिया था।
“आदिवासी भाई-बहनों का अपमान” – पीएम मोदी
इसके बाद भाजपा ने सोनिया की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “शाही परिवार कांग्रेस का अहंकार आज देश ने फिर देख लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने आज सदन को संबोधित किया। उन्होंने देश को विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। मगर कांग्रेस का शाही परिवार ने उनका अपमान किया। उन्होंने राष्ट्रपति जी को “Poor thing” कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। “