Dipika Kakar Instagram Story: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर सर्जरी हुई है। दीपिका की सर्जरी करीब 14 घंटे तक चली है। वह इस सर्जरी के बाद अब रिकवर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग शेयर किया था। उन्होंने इस व्लॉग में सर्जरी के बाद दीपिका की झलक दिखाई थी। जिसमें उनके पैर पर बैंडेज लगा हुआ था और आंखों में आंसू थए। सर्जरी के बाद अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
14 घंटे तक चली दीपिका की सर्जरी
दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा “अल्लाह देख रहा है, अल्लाह को पता है और अल्लाह सब ठीक कर देगा।” शोएब ने अपने व्लॉग में जानकारी दी कि “दीपिका की सर्जरी पूरे 14 घंटे तक चली है। सर्जरी के बाद वह पहले के मुताबिक बेहतर महसूस कर रही है। वह अब थोड़ा खा-पी भी पा रही है। शोएब ने अपने व्लॉग में फैंस को दीपिका से मिलवाया। जिसके बाद वह रोने लगती हैं और कहती हैं कि “मेरे पास कुछ कहने के लिए नहीं है। सर्जरी के बाद मैं छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती है।”
फैंस कर रहे सलामती की दुआ
वीडियो में आगे दिखता है कि दीपिका की मम्मी उनसे मिलने आती है। उनके साथ रूहान भी अपनी मम्मा से मिलने आता है। रूहान को देखकर दीपिका खुश हो जाती हैं और अपने बेटे के साथ खेलने लगती हैं। रूहान भी अपनी मम्मी के पास जाकर खुश हो जाता है। बता दें कि जब से फैंस को दीपिका के कैंसर के बारे में पता लगा है फैंस लगातार एक्ट्रेस की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।