Pankaj Udhas Death: मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, गायकी की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- “बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताया पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।”
10 दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती
सिंगर लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। पंकज उधास का निधन सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
‘चिट्ठी आई है’ से मिला था नाम
पकंज उधास का जन्म 17 मई 1951 में गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वे अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। पंकज के दोनों भाई मनहर और निर्जल उधास म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। पकंज उधास को असली पहचान साल 1986 में रिलीज हुई ‘नाम’ फिल्म से मिली थी। इस मूवी में जो गाना उन्होंने गाया था वह चिट्ठी आई है था और ये दिल्लगी, फिर तेरी कहानी याद आई है, चले तो कट ही जाएगा और तेरे बिन जैसी कई गजलें गायीं और फेमस भी हुईं।