रश्मि सिंह|Bihar Politics News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले ही अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर काफी समय से चर्चा में थी। लेकिन आज उन्होंने इसका ऐलान के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए जानते है।
बिहार के निवर्तमान सीएम और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, “….यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था…मैं सभी से राय ले रहा था। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज हमने इस्तीफा दे दिया और सरकार को समाप्त कर दिया है…”#NitishKumar #Bihar… pic.twitter.com/HpMZY4cGty
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 28, 2024
नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने पर क्या कहा?
नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “गठबंधन में ठीक नहीं चल रहा था। इंडिया गठबंधन में हम काम कर रहे थे। सभी को साथ ला रहे थे लेकिन सभी साथ में काम नहीं कर रहे थे। हमने सरकार को समाप्त करने का फैसला पार्टी के सलाह से लिया है। नीतीश कुमार ने कहा, हमने सबकी राय ली, चारों तरफ से राय आ रही थी। हमने सब लोगों की बात सुन ली और सरकार को समाप्त कर दिया।”
#BigBreaking | इस्तीफे के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नितीश कुमार ने कहा “पार्टी की राय से दिया इस्तीफा”…#NitishKumar #Bihar #BiharPoliticalCrisis #BiharNews #Election2024 #RJD #LaluPrasadYadav #TejasviYadav #Jantantratv@NitishKumar | @susheelmodi | @NitishKumar |… pic.twitter.com/rLTJxZHGfD
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 28, 2024
नीतीश कुमार ने आगे कहा, हमने पहले गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाया था। डेढ़ साल पहले नया गठबंधन बनाया गया था। लेकिन स्थिति ठीक नहीं थी, आज हमने इस्तीफा दे दिया। हम अलग हो गए, अब जो पार्टियां पहेल साथ थी, अगर सब बैठकर आज ही फैसला कर लेती है, तो आज ही नई सरकार का गठन हो सकता है।