जनतंत्र डेस्क, लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की। दोपहर 12:15 बजे प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय आई थीं और लगभग दो घंटे तक कार्यालय पर रहने के बाद वे वापस कौल हाउस चली गईं। मीटिंग खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा चुनाव की तैयारी करने के लिए दो बैठकें हुई हैं। जिनमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने पत्रकारों से कहा धीरे धीरे आपको पता चल जाएगा कांग्रेस ने क्या रणनीति बनाई है।
अखिलेश के बयान पर जवाब
प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ हुई बैठक में कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने पर चर्चा की गई। वहीं, जब मीडिया ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो प्रियंका गांधी ने कहा, अखिलेश ज्योतिषी होंगे मै नहीं। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर कहा था कि, आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेंस जीरो होगी।
Priyanka Gandhi: ललितपुर में खाद संकट से जान गंवाने वाले किसानों के परिवार से मिली प्रियंका, कर्ज माफी का वादा किया
मीटिंग में आगामी विधानसभा को लेकर तैयारियों पर बात की गई। यूपी चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही है। पहले भी प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की थी। प्लानिंग कमेटी के साथ मीटिंग के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाया गया है। जिसे हम कल जारी करेंगे।