जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल पर कब्जा कर लिया है। रूस की सरकारी मीडिया ने इसका दावा किया है। इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वो मारियुपोल के अजोवस्तर प्लांट पर अब बम न बरसाए। कहा जा रहा है प्लांट के अंदर भारी तादाद में यूक्रेनी लड़ाके और नागरिक छिपे हैं।
Russia-Ukraine War: जंग के 55 दिन: रूस के आक्रामक हमले जारी, यूक्रेन ने कहा- अंतिम सांस तक लड़ेंगे
पुतिन ने कहा है कि वो स्टील प्लांट को सुरक्षित तरीके से ब्लॉक करना चाहते हैं। पुतिन ने सेना से कहा है कि इस इंडस्ट्रियल इलाके को ऐसे ब्लॉक किया जाए कि एक मक्खी भी अंदर न जा सके। रूस की सेना के अनुसार इस स्टील प्लांट के अलावा अब पूरा मारियुपोल शहर उसके कब्जे में है।
स्टील प्लांट में यूक्रेनी सेना
जिस अजोवस्टल स्टील प्लांट पर पुतिन ने बमबारी से मना कर ब्लॉक करने की बात कही है। किया है। उसमें यूक्रेनी लड़ाके मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि यूक्रेनी नागरिक भी यहां मौजूद हैं जिनकी हालत काफी खराब है। पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को मारियुपोल में अभियान की सफलता पर बधाई दी।
उधर रूस के दावों पर यूक्रेनी सेना का कहना है कि जंग जारी है। यूक्रेन ने दूसरे देशों से मदद की अपील की है। यूक्रेनी सेना के सफाए के लिए रूसी सैनिक यहां लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।
सड़कों पर बिछी लाशें
रूसी टैंक और बख्तरबंद वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं और शहर को तहस नहस कर रहे हैं। यूक्रेनी सेना भी अपने हिसाब से रूसी हमलों का सामना करते हुए जवाब दे रही है। सड़कों पर लोगों की लाशें बिछी हैं। चारों तरफ चीख पुकार और तबाही का आलम है।
रूसी सेना ने मारियुपोल में अजोवस्टल प्लांट में छिपी यूक्रेनी सेना के खिलाफ बुधवार को घेराबंदी सख्त कर दी है। यह मारियुपोल में यूक्रेन का संभवत: अंतिम गढ़ है।
Corona Fourth Wave India | COVID Cases In India In Last 24 Hours | COVID Cases In India 4th Wave