रश्मि सिंह|Urvashi Rautela Gold Cake: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर से वो चर्चा में आ गई है। उर्वशी रौतेला ने कल अपना 30वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है। उर्वशी के बर्थडे से ज्यादा उनकी केक काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, उर्वशी के बर्थडे रैपर यो यो हनी सिंह ने उन्हें गिफ्ट किया है। जिसके बारे में सब जानकर और उसे देखकर चौंक गए है। हनी सिंह ने उर्वशी को बर्थडे पर सोने का केक गिफ्ट किया है।
View this post on Instagram
Courtesy: Urvashi Rautela Instagram Handle
उर्वशी का बर्थडे केक हुआ वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कल यानी 25 फरवरी को उर्वशी ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। उनके इस बर्थडे की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस के बर्थडे पर रैपर हनी सिंह ने 24 कैरेट के गोल्ड का केक गिफ्ट किया है। इस बात की जानकारी खुद हनी सिंह ने खुद स्टेटमेंट में कहा कि, ये केक 24 कैरेट गोल्ड का केक है। उन्होंने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं इस स्पेशल ओकेशन कुछ खास देना चाहता था। मैंने उन्हें केक दिया जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। मैं इस केक कटिंग मूमेंट को यादगार बनाना चाहता था कि लोगों को याद रहे किसी ने अपने को-स्टार के लिए ऐसा कुछ किया था। वो अपने काम में बहुत माहिर है और इस तरह का ट्रीटमेंट वो डिजर्व करती है।
उर्वशी ने शेयर किया फोटोज
बता दें कि, उर्वशी ने अपने केक कटिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद सुंदर लह रही है। उर्वशी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘लवडोज-2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन।’
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case Verdict: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में जारी रहेगी पूजा।