Lok Sabha Election : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के लिए 2019 के प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल होगा, क्योंकि कई राज्यों में यह अपने चरम पर पहुंच चुकी है और आगामी आम चुनाव में सिर्फ गिरावट देखने को मिलेगी। सांसद शशि थरूर एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
भाजपा का आत्मसंतोष विपक्ष की ताकत है
शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा का आत्मसंतोष विपक्ष की ताकत है। कार्यक्रम में बीजेपी सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे भी भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का लक्ष्य 370 सीट का है। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी ने हिंदी पट्टी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जहां वह मजबूत है। उसने हरियाणा, राजस्थान में हर सीट पर जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश और कर्नाटक में सभी सीट पर जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में बड़ी संख्या में सीटें जीतीं। 2019 में लोकसभा में भाजपा की सीट बढ़कर 303 हो गई।
बीजेपी का मत प्रतिशत बढ़ सकता है
शशि थरूर ने दावा किया कि इस बार ऐसा होने जा रहा है कि उनको उस संख्याओं को दोहराना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मत प्रतिशत बढ़ सकता है। थरूर ने कहा कि भले ही अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद उत्साह हो, किंतु इनमें भी किसी भी स्थान पर जीतने के लिए ज्यादा सीट नहीं बची हैं। कहानी अलग-अलग राज्य की अलग-अलग होगी।
यह भी पढ़ें – Maratha Reservation : आंदोलन को कमजोर करने के लिए रची जा रही साजिश : मनोज जरांगे